Thursday , 17 September 2026

जम्मू-कश्मीर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले 10 लोग अरेस्ट

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रदेश खुफिया एजेंसी (एसआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसआईए जम्मू कश्मीर पुलिस की नव गठित शाखा है। उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर रात भर छापे मारे और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे

एसआईए का हाल में गठन किया गया और एजेंसी को आतंकवाद तथा अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी समूह की ”स्लीपर सेल्स” या समूह के लिए काम कर रहे 10 लोगों की पहचान की गयी। उनमें से कोई भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अवगत नहीं था और वे सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *