लुधियाना, 13 फरवरी: लुधियाना गैंगरेप मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंग रेप में शामिल तीसरे आरोपी सुरमू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को चाक कलां से काबू किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीआईजी रणवीर सिंह खट्टड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कठुआ जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी कठुआ में ही छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस उसे लगातार ट्रेस कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लुधियाना गैंगरेप मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुरमू उन आरोपियों में से एक है जिनका बीते दिन पुलिस ने स्कैच जारी किया था। फिलाहल पुलिस इस केस में इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
पुलिस पकडे गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी जहाँ आरोपी से केस से संबंधित पूछताछ की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
