हरियाणा डेस्क: नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए कीमत की अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम गांव भूंदडवास के समीप सामान्य गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से करीब 540 ग्राम अफीम बरामद की है।

अफीम की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही
बरामद की गई अफीम की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आरोपी अफीम को कहां से लाया था और उनके नेटवर्क में कौन-कौन है ताकि वहां तक पहुंचा जा सके।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
