चंडीगढ़ | 6 अगस्त : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी आवासों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र सरकारी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने आवेदकों से समय रहते आवेदन करने और एचआरएमएस (HRMS) में अपना रिकॉर्ड अपडेट कराने की अपील की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सरकारी आवास के इच्छुक कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल आधार पर 12 अगस्त तक आवेदन
सरकार के अनुसार, आउट ऑफ टर्न आवंटन (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने, पुराने आवेदन अपडेट करने और आवास की प्राथमिकता (Preference) दर्ज करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
अन्य सभी श्रेणियों के लिए 24 अगस्त अंतिम तिथि
सामान्य एवं अन्य सभी पात्र श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन आवेदन, आवेदन में संशोधन और आवास की वरीयता भरने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे तय की गई है।
जानिए पूरा शेड्यूल
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| मेडिकल आधार (Out of Turn) आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अगस्त 2026 |
| अन्य सभी श्रेणियों के आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2026 |
| अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी | 27 अगस्त 2026 |
| आपत्तियां एवं दावे | 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 |
| अंतिम वरिष्ठता सूची | 14 सितंबर 2026 |
| सरकारी आवास आवंटन शुरू | 25 सितंबर 2026 |
HRMS रिकॉर्ड अपडेट कराना जरूरी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले सभी कर्मचारी अपने विभाग या कार्यालय के माध्यम से एचआरएमएस (HRMS) में दर्ज व्यक्तिगत और सेवा संबंधी विवरण को अपडेट करवा लें। आवास आवंटन के लिए वरिष्ठता सूची पूरी तरह HRMS पोर्टल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की जाएगी।
यदि किसी कर्मचारी ने आवास पोर्टल पर आवेदन जमा करने के बाद HRMS में बदलाव कराया, तो ऐसे संशोधन या वरिष्ठता संबंधी दावों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
