उत्तराखंड डेस्क: उत्तराखंड में शुक्रवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है। भाजपा ने यह जानकारी दी। बता दें, उत्तराखंड में 3,000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को मतगणना होगी। राज्य में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। एक ओर जहां कांग्रेस सत्ता वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं बीजेपी अपना किला बचाए रखने की जुगत में है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
