Friday , 11 September 2026

भारत की महिला हॉकी टीम को PM मोदी ने दिया खास संदेश, जानें क्या कहा ?

नेशनल डेस्क: अपनी मेहनत और दृढ़ लगन से इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया जब ब्रिटेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में उसे 4.3 से हरा दिया। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला हॉकी टीम के उत्साहवर्धन के लिए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि,  भारत की महिला हॉकी टीम में नए भारत की भावना परिलक्षित होती है और इस टीम पर गर्व है। महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में ब्रिटेन से मामूली अंतर से हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम ने किया ये ट्वीट

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा ,” महिला हॉकी में हम मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन इस टीम में नए भारत की भावना प्रकट होती है जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तथा नए आयाम हासिल करते हैं । इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में इनकी सफलता देश की युवा बेटियों को हॉकी खेलने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगी। इस टीम पर गर्व है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा की हम महिला हॉकी टीम के टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम का प्रत्येक खिलाड़ी साहस, कौशल और दृढ़ निश्चय वाला है।

कोरोना से लड़ने को थाइलैंड की सरकार अपनाएगी Haryana का माॅडल, हरियाणा स्वास्थय मंत्रालय को लिखा पत्र!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *