भारतीय किसान युनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसानों के मुददे को लेकर इन दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। तो वहीं अब चढूनी ने नारायणगढ़ के अंदर उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर सरेआम हत्या के मुकदमें दर्ज होने के मामले पर मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर अब से सरकार संग आर पार की लड़ाई का मन भी बना लिया है। कुरूक्षेत्र में भाकियू की राज्य स्तरीय बैठक हुई। जिसके बाद गुरनाम सिह ने प्रदर्शनों को लेकर मुक्कल तारीखों का ऐलान कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को या तो सरकार उन्हें गोली मार दे वरना उन पर दर्ज मुकदमे रद्द कर दें। 29 अक्टूबर को किसान वापस अपने घरों को नहीं जाएंगे। अंबाला की अनाज मंडी में यह बड़ा आंदोलन 29 अक्टूबर को होने जा रहा है
भारतीय किसान यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में हुई। अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में प्रदर्शनों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
