PM Kisan Yojana 2025: देश के करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के अंतर्गत 20वीं किस्त आज सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस किस्त को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
₹20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर होगी
सरकार के अनुसार, इस बार लगभग 9.70 करोड़ पात्र किसानों को ₹2,000 प्रति किसान की दर से ₹20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना और उनकी आय में स्थिरता लाना है।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
यदि आपने नीचे दिए गए सभी कार्य पूरे कर लिए हैं, तो आपकी 20वीं किस्त आज आपके खाते में आने की पूरी संभावना है:
-
✔️ योजना के पात्र किसान (छोटे और सीमांत)
-
✔️ ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना चाहिए
-
✔️ भू-सत्यापन (Land verification) करवा लिया हो
-
✔️ आधार-बैंक खाता लिंक होना चाहिए
किस्त स्टेटस ऐसे करें चेक
-
वेबसाइट खोलें: https://pmkisan.gov.in
-
“Beneficiary Status” टैब पर क्लिक करें
-
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें
-
“Get Data” पर क्लिक करके अपना स्टेटस देखें
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
“देश के अन्नदाता को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। पीएम किसान योजना किसानों को सीधा आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है।“
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
