कानपुर, 30 मई 2025 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर का शुभारंभ भी शामिल रहा। लेकिन इस जनसभा में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं पीएम मोदी के पाकिस्तान को दी गई कड़ी चेतावनी ने।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुश्मन किसी धोखे में न रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।” उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के अंदर सैकड़ों मील घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया, जिससे पाक सेना को युद्ध रोकने की मांग करनी पड़ी।
आतंक के खिलाफ भारत की नई नीति
पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को तीन बिंदुओं में स्पष्ट किया:
-
हर आतंकी हमले का जवाब सेना के शर्तों पर होगा।
-
भारत अब एटमी धमकियों से नहीं डरेगा।
-
आतंक और उसे समर्थन देने वाली सरकारें एक समान मानी जाएंगी।
कानपुरिया अंदाज़ में मोदी ने कहा, “दुश्मन कहीं भी हो, उसे ‘होंक’ दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों, विशेषकर ब्रह्मोस मिसाइलों का सटीक उपयोग किया गया।
डिफेंस सेक्टर में उत्तर प्रदेश की भूमिका
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। कानपुर की पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को 7 आधुनिक रक्षा कंपनियों में बदला गया है, जिससे देश की सैन्य क्षमता को नई मजबूती मिली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
