3 मई 2019 पंचकूला : पंचकूला के पीरमुच्छल्ला की एक पॉश सोसाइटी विक्टोरिया हाइट्स में गुरुवार शाम चार कार सवार लुटेरे ने चाकू और पिस्टल के बल पर फ्लैट में तीन बच्चों को बंधक बना लिया। उन्होंने धमकी देकर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
यह सारी वारदात आधे घंटे में हुई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। महिला का पति गहनों का होलसेल व्यापारी है जो मूलरूप से फरीदकोट का रहने वाला है।
विक्टोरिया हाइट्स के फ्लैट नंबर-103/डी में रहने वाले राकेश वर्मा की पत्नी जीनू वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना शाम करीब पौने पांच बजे की है। उनके फ्लैट में उसके 2 बच्चे और पड़ोसियों का एक बच्चा खेल रहा था।
इस दौरान कार सवार चार युवक सोसाइटी में दाखिल हुए। वे पहली मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट के दरवाजे को बिना खटखटाए अंदर दाखिल हो गए। उनमें से दो के पास पिस्टल और बाकी दो के पास चाकू थे।उन्होंने बच्चों को बंधक बना लिया। यह देखकर वह घबरा गई। बदमाशों ने उसे घर के अंदर रखा कैश और जेवरात मांगे। उसने साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और जेवरात निकालकर बाहर रख दिए।
आपको बता दे आरोपियों ने इन्हें बैग में भरा और जाने से पहले सभी के हाथ और मुंह पट्टियों से बांधने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। लगभग आधे घंटे बाद जब एक पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो सारे मामले का खुलासा हुआ।प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
