कालका के अंतर्गत पिंजौर में ग्रीन वैली काॅलोनी के एक मकान पर छापा मारकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक नामी कंपनी की नकली दवाइयां बनाते चार लोगों को पकड़ा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने गुप्त सूचना पर धर्मपुर कांगूवाला रोड स्थित मकान से करीब सवा लाख नकली टेबलेट और कैप्सूल बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रीन वैली घाटीवाला स्थित एक मकान में नकली दवाइयां बनाई जा रही हैं। यह दवाइयां आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जाती हैं। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मकान के अंदर जाकर देखा तो एक बड़े हॉल में मशीनें और दवाइयों के बड़े-बड़े डब्बे रखे थे। डिब्बों पर एटूजेड विटामिन की कैप्सूल, पैनडी एलकेम हेल्थ साइंस नामक कंपनी के टेबलेट रखे थे।
मौके से पुलिस ने मालिक सहित तीन कारिंदों को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने धर्मपुर कांगूवाला रोड पर गांव रामसर के समीप एक दुकान में गोदाम बना रखा है। जहां पर ड्रम के अंदर बोरियों में भर कर गोलियां रखी गईं हैं। आगामी जांच पिंजौर थाना पुलिस को सौंप दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
