Friday , 11 September 2026

तो क्या अब दो से ज्यादा बच्चे वाले नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव ?

नेशनल डेस्क: जनसंख्‍या नियंत्रण कानून  पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासी गलियारा अब गरमा गया है। अब पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने संकेत दिए हैं कि बिहार में नगर निकायों की तरह पंचायतों में भी दो से अधिक बच्‍चे वाले चुनाव लड़ने से वंचित किए जा सकते हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही है। उन्‍होंने यूपी के कानून की सराहना की। यह भी कहा कि बिहार में तो यह पहले से ही लागू है। तो वहीं, सम्राट चौधरी ने मांग की है कि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें पंचायत चुनाव नहीं लड़ने दिया जाना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निकाय में सीएम ने ही की थी व्‍यवस्‍था

मंत्री ने कहा कि देश में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है। जहां पढ़े लिखे लोग होते हैं वहां प्रजनन दौर स्‍वाभाविक तौर पर कम है। आजादी के बाद देश अब 75 वर्ष का होने जा रहा है। उससे पहले यह सब व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। आज के समय में यह कानून बहुत जरूरी है। उन्‍होंने ही नगर निकाय में दो से ज्‍यादा बच्‍चों वाले के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। बिहार के बाद दूसरे राज्‍यों ने इसका अनुसरण किया। अब पंचायतों में भी इसे लागू करने की जरूरत है। क्‍योंकि उस समय लगा था कि, पंचायतों में अभी शिक्षा दर बढ़ाने की जरूरत है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *