Sunday , 26 July 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पुल के नीचे जा गिरी, 3 की मौत 40 से ज्यादा घायल

यूपी डेस्क: यूपी के गोंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये सभी श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान के लिए जा रहे ते तभी यहां के थाना तरबगंज क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट पर ये हादसा हो गया। ये सभी श्रद्धालु बहराइच जिल के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रयागराज जा रहे थे श्रद्धालु

ये सभी श्रद्धालु अयोध्या से होते हुए प्रयागराज स्नान के लिए जा रहे थे. गाड़ी में तख्त डालकर इसे डबल स्टोरी सीट बनाया गया था जिस पर श्रद्धालु बैठे हुए थे। देर रात करीब 12.30 बजे तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल के पास तीव्र मोड़ पर ये गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी में फंसे लोगों को बार निकाला।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *