झारखंड डेस्क- झारखंड के सिमडेगा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक शख्स मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। शख्स ने कुछ पेड़ काटकर बेच दिए थे। इसी बात से नाराज गांववालों ने गुस्से में शख्स को बंधक बनाया और जिंदा जला डाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, गांव में धार्मिक परम्पराओं के चलते खूंटकटी जमीन पर लगे वृक्षों को काटना पाप माना जाता है। वहीं, बेसराजरा गांव में रहने वाला शख्स संजू प्रधान गांव की खूंटकटी भूमि पर लगे वृक्षों को काटकर बेच दिया करता था। लेकिन गांव में खूंटकटी जमीन पर उपस्थित वृक्षों को काटना धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पाप है। गांव वालों ने कई बार इस बात की शिकायत वन विभाग से की थी। लेकिन, वन विभाग से कोई जवाब नही मिला।
Read More Stories:
अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा
वहीं, दो दिनों पहले संजू प्रधान नामक उस शख्स ने फिर से एक वृक्ष काटा था। इस बात से गुस्साए लोगों ने गांव में एक मीटिंग की। उसके बाद संजू को घर से बाहर निकाल कर उसकी खूब पिटाई की तथा फिर उसे अधमरी स्थिति में जला डाला। तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, इस मामले के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने का हक़ किसी को नहीं है। इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
