पंजाब डेस्क- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया। उन्होंने उन नेताओं को निशाने पर लिया, जो चुनाव से पहले जनता को ‘लॉलीपॉप’ देकर लुभाते हैं। सिद्धू ने लोगों से कहा कि, उन्हें केवल पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर ही वोट देना चाहिए। सिद्धू का बयान ऐसे दिन आया है जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घरेलू क्षेत्र के लिए बिजली शुल्क की दर तीन रुपये प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लॉलीपॉप दे रहे हैं ये मुफ्त वो मुफ्त
कांग्रेस पार्टी बार-बार यह साबित करने में जुटी है कि, उसकी पंजाब इकाई में सबकुछ ठीक चल रहा है लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे साफ है कि, पंजाब कांग्रेस की कलह बरकरार है। हिन्दू महासभा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि, राज्य के कल्याण की बात कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, वे लॉलीपॉप दे रहे हैं ये मुफ्त वो मुफ्त। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा पिछले दो महीने में हुआ है।
Read More Stories:
चरणजीत सिंह चन्नी के फैसले पर उठे सवाल
सिद्धू ने कहा कि, लोगों को उन नेताओं से सवाल पूछना चाहिए कि, वे अपना वादा कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि, लोगों को विकास के एजेंडे पर मतदान करना चाहिए न कि लॉलीपॉप के लिए। सिद्धू मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के फैसले पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। चन्नी पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि, मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिए कोई बजटीय प्रावधान नहीं है। सिद्धू ने यह भी कहा कि, जिसने भी दावा किया कि, पंजाब का खजाना खाली नहीं है, वह झूठ बोल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
