हरियाणा डेस्क: हरियाणा में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। एक दिन पहले की तुलना में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड के मामले में तीसरे स्थान पर रहा महेंद्रगढ़ रविवार सवेरे 8वें स्थान पर रहा। हालांकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है, लेकिन लगभग हर जिले में अच्छी धूप खिलने से दिन के समय ठंड से राहत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सभी जिलों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास चल रहा
लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन गर्म होने के चलते ही रात का पारा गिर रहा है। फिलहाल कोहरे से भी लोगों को राहत है। अब हरियाणा में 2 फरवरी की रात से मौसम बदलना शुरू होगा। इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। एक फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

कई जगहों पर तापमान बढ़ा
हरियाणा में शनिवार रात को दर्ज न्यूनतम तापमान का डाटा देखें तो महेंद्रगढ़ में अभी भी पाला जमने वाली स्थिति बरकरार है। हालांकि यहां पारे मे काफी सुधार हुआ है, लेकिन इतना नहीं कि अभी ठंड से राहत पहुंचे। रात का यहां 3.5°c दर्ज किया गया। पिछली रात को यह 1.9°c रहा था। हिसार के बालसमंद में कोई ज्यादा फर्क नहीं रहा है। लेकिन हिसार शहर की बात करें तो 24 घंटे पहले जो तापमान 2.7°c था, वो आज बढ़ कर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
