हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पैरालंपिक खिलाड़ी विनोद मलिक टोक्यो से वापिस अपने वतन को लौट आए हैं। हालांकि डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने के बावजूद तकनीकी कारणों से उनका मेडल वापिस ले लिया गया। जिससे कि उन्हें देश मे खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन बड़ी बात तो ये है कि अपने पैरालंपिक खिलाड़ी की वापसी रोहतक के लोगों का जोश देखने लायक था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोगों ने उनका स्वागत एक जीते हुए ओलंपिक खिलाड़ी की ही तरह किया। स्थानीय किला रोड के दुकानदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुकानदारों ने विनोद कुमार की हौसला अफजाई की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More Stories
- मंत्री अनिल विज ने PM नरेंद्र मोदी की जमकर की सरहाना, कहा- तेजी से आगे बढ़ रहा देश
- पैदा होते ही 60 साल की बुढ़िया की तरह दिखने लगी बच्ची, देखकर हरकोई डर गया
ये कहना है विनोद मलिक का..
पिछले 5 साल से एफ 52 कैटेगरी में ही मेहनत कर रहा था। इसी आधार पर उसका टोक्यो पैरालंपिक के लिए चयन भी हुआ। विनोद मलिक का कहना है कि तकनीक की वजह से कांस्य पदक न मिल पाने में उसका कोई कसूर नहीं है। साथ ही मलिक ने बताया कि इस साल वह देश के लिए फिर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेगा। वहीं, स्थानीय दुकानदारों और विनोद मलिक के टेªनर ने टोक्यो ओलंपिक में उपलब्धि को सराहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
