नेशनल डेस्क: भारत के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डार्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पराग आइआइटी बांबे से स्नातक हैं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डाक्टरेट की डिग्री ली है। पराग अग्रवाल वर्ष 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। उस समय कंपनी में एक हजार से भी कम कर्मचारी थे। उन्होंने 2017 में कंपनी के सीटीओ (चीफ टेक्नोलाजी आफिसर) का पद संभाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहले पराग माइक्रोसाफ्ट और याहू में काम कर चुके हैं
ट्विटर में काम करने से पहले पराग माइक्रोसाफ्ट और याहू में काम कर चुके हैं। इस समय ग्लोबल टेक्नोलाजी कंपनियों में से अधिकांश की कमान भारतीय मूल के लोगों के हाथ में हैं। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला हैं तो गूगल को सुंदर पिचाई चला रहे हैं। अब ट्विटर को पराग अग्रवाल आगे बढ़ाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
