Saturday , 25 July 2026

Panipat: श्रीराम के स्वागत में शहर सजने लगा, भाजपा-कांग्रेस सहित राजनीति दलों ने भी आगे आकर राम को अपनाया,

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर सजने लगा है। इसके साथ राजनीति दल भी राम के स्वागत को लेकर आगे आ गए हैं। भाजपा ने आगे आकर सभी दलों के प्रमुख नेताओं को श्रीराम यात्रा के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना जैन की ड्यूटी लगाई गई पानीपत शहर के कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार संजय अग्रवाल वीरवार को जिमखाना क्लब में सामाजिक संगठनों की बैठक में भाजपा नेताओं के बीच पहुंच गए। उन्होंने सबके राम होने की कहकर अग्रवाल समाज द्वारा संजय चौक पर रसगुल्ले का भंडारा लगाने की बात कही। इसके अलावा पार्टी के स्तर पर भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा और आम आदमी पार्टी में राम के स्वागत को लेकर तैयार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *