पानीपत के बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रहे एलएलबी के छात्र पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसकी एक आंख की रोशनी तक चली गई। आरोप है कि छात्र हमलावरों की बहन से फोन पर बातचीत करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोप है कि छात्र हमलावरों की बहन से फोन पर बातचीत करता था। उसी रंजिश में उन्होंने छात्र पर हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टर ने आंख की पुतली कटी होने की वजह से उसे रेफर कर दिया। उसे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी आंख का आपरेशन हुआ, लेकिन डाक्टर उसकी आंख को बचा न सके।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
