हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने तैयारियां शुरू कर दी है।BJP की हरियाणा इकाई (Haryana BJP) कई नई रणनीतियां तैयार कर रही है। इसी संबंध में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब (Nayab Saini) सैनी ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने संगठन में सदस्यों की लिस्ट जारी की है। प्रदेशाध्यक्ष ने 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ मुख्य वक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पद पर भी नियुक्तियां की गई है। गुरुग्राम से जवाहर यादव मुख्य प्रवक्ता चुने गए हैं।वहीं, IT प्रमुख आदित्य चावला को और सह प्रमुख रोहित सैनी को नियुक्त किया गया है।छह मोर्चों में किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सुखविंदर मांढी को चुना गया है। पंचकूला से युवा मोर्चा के लिए योगेंद्र शर्मा को चुना गया है। एस सी मोर्चा के लिए श्री सत्यप्रकाश जरावता को अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम से ऊषा प्रियदर्शी को महिला मोर्ची का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यमुनानगर से कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जान मोहम्मद बनाए गए हैं।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
