किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए जिला पुलिस पानीपत-सोनीपत के हलदाना बॉर्डर पर बड़ा नाका लगाएगी। यहां सोनीपत पुलिस का भी सहयोग लिया जा सकता है। इसके साथ कोहंड से हलदाना बॉर्डर तक पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस ने इसको लेकर चार कंपनी बनाई हैं। इसके साथ जरूरत पड़ने पर मधुबन से अतिरिक्त बल मंगवाया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रशासन और पुलिस के साथ रोडवेज भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग के साथ संबंधित थाना व चौकी पुलिस किसान व खाप नेताओं के साथ उनके नजदीकियों पर भी नजर रखे हुए है। इसके साथ पुलिस आंतरिक तैयारी में भी लगी हुई है। पंजाब व हरियाणा के किसानों ने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी है। कई जगह किसान दिल्ली कूच को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। इसको लेकर किसानों से लगातार संपर्क साध रहे हैं। पंजाब के बॉर्डर पर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चूंकि किसान पानीपत से होकर दिल्ली जाएंगे। इन सबको देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट है।
किसानों के पिछले आंदोलन के दौरान पुलिस ने करनाल-पानीपत के कोहंड बॉर्डर पर मजबूत नाका लगाया था। इससे आगे सोनीपत पुलिस ने हलदाना बॉर्डर पर नाका लगाया था। किसान जीटी रोड को छोड़कर गांवों के रास्ते से होकर हलदाना बॉर्डर पर पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पहुंचे किसानों ने जीटी रोड पर सीधे आए दूसरे किसानों के साथ मिलकर नाका तोड़ दिया था। वे सीधे दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए थे। प्रशासन और पुलिस इस बार पिछले मामले से सीख लेते हुए हलदाना बॉर्डर पर मजबूत नाका बनाने का फैसला लिया है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
