Saturday , 25 July 2026

पंचकूला के मोरनी इलाके के थापली में घग्गर नदी में दो युवकों की डूबने से हुई मौत।

4 मई 2019 पंचकूला : शराब के नशे में घग्गर नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने काफी प्रयास किए लेकिन वह असफल रहे। इस दौरान एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की पहचान राजकुमार (34) निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ और चंद्रथापा (38) निवासी दड़वा चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। दोनों युवक एक ही परिवार के थे और आपस में चाचा-ताऊ के बेटे होने के कारण भाई लगते थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शी इंद्रभान ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी पिकनिक मनाने के लिए चंडीगढ़ से पंचकूला जिले के थापली गए थे। उनके साथ करीब 10 से 12 लोग थे, जो कि सभी आपस में रिश्तेदार व दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि थापली में गुजर रही घग्गर नदी में नहाने के लिए आठ लोग उतरे। लेकिन दो युवकों का पैर पत्थर से खिसक गया और वह सीधे गहरे पानी में चले गए।

उन्हें बचाने के लिए छह अन्य लोगों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकें। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंच कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *