Saturday , 25 July 2026

पंचकूला: कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य अभियंता को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पंचकूला के सेक्टर -6 स्थित कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य अभियंता को 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की विशेष टीम द्वारा पंचकूला में तैनात हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी करीब 4 करोड रुपए के बिल पास करने की एवज में मोटी रिश्वत मांग रहा था। आरोपी पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित बोर्ड के कार्यालय में तैनात है।

एसीबी करनाल की टीम ने पंचकूला सेक्टर 17 स्थित विजिलेंस थाने में आरोपी मुख्य अभियंता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। आज उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *