Monday , 27 July 2026

Panchkula : ट्रक पर बना स्टेज टूटा, बाल-बाल बचे इनेलो नेता अशोक अरोड़ा

पंचकूला । सर्व कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे रोष प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे इनेलो नेता अशोक अरोड़ा उस वक्त बाल-बाल बचे जब एक ट्रक में उनके लिए लगाई गई स्टेज अचानक टूट गई। यह पूरी घटना तब घटी जब सर्व कर्मचारी संघ विधानसभा के घेराव के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ कूच कर रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

 

हाउसिंग बोर्ड चैक पर पुलिस ने इन लोगों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पूरी तरह से बैरिकेडिंग की थी। जिसके चलते यह लोग वहीं रुक गए। अशोक अरोड़ा ट्रक में बनी स्टेज पर चढ़ गए और सर्व कर्मचारी संघ के लोगों को सम्बोधित करने लगे, स्टेज पर अशोक अरोड़ा के साथ कुछ और लोग भी चढ़ गए। स्टेज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से अचानक स्टेज बीच से भरभरा कर टूट गई। गनीमत यह रही कि ट्रक एक जगह खड़ा था और ट्क के बीच में बनी स्टेज ज्यादा उंची नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *