सीएम फ्लाइंग की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर दो स्थानों पर प्रदूषण विभाग की बिना स्वीकृति के चलाई जा रहीं दो डेयरियों पर छापे मारे । इस दौरान पाया गया कि डेयरी के अवशिष्ट के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिव कुमार पर आधारित टीम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर हथीन शहर एवं खाइका गांव में दो डेयरियों पर छापे मारे। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग के सचिन शर्मा एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के उपमंडल अधिकारी रणवीर भी शामिल रहे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अंधोप रोड खाइका में स्थित नुरूदीन की पनीर डेयरी पर छापा मारा। मौके से क्रीम एवं पनीर के सैंपल लिए। डेयरी प्रबंधन ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग से कोई स्वीकृति नहीं ली थी। डेयरी पर पानी के निस्तारण का ट्रीटमेंट संयंत्र भी नहीं मिला। संबंधित डेयरी को पहले भी नोटिस दिया जा चुका था। पहले भी इस डेयरी को सील किया गया था। बॉयलर के लिए भी मंजूरी नहीं मिल पाई गई। प्रबंधक ने अपने आप सील तोड़कर डेयरी शुरू कर दी। डेयरी को पुनः सील कर दिया गया। दूसरा छापा धीरनकी रोड पर मौसम डेयरी पर मारा और सैंपल लिए। डेयरी से पनीर का सैंपल लिया गया। डेयरी प्रबंधन के पास भी प्रदूषण विभाग से कोई मंजूरी नहीं मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
