Saturday , 25 July 2026

ट्रक से बरामद हुआ 30 वर्षीय व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

19 April 2019 : पलवल, कैंप थाना क्षेत्र की अनाज मंडी के नजदीक खड़े एक ट्रक में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान शमशाबाद नई बस्ती निवासी केशव के रूप में हुई है जोकि एक ट्रक चालक था । मौत के कारणों फ़िलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक मृतक केशव बीती 16 अप्रैल को किसी काम से मंडी में गया था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा। तो उसके पिता अपने बेटे केशव का पता लगाने मंडी पहुंचे जहाँ मंडी के समीप उन्हें केशव का ट्रक खड़ा दिखाई दिया। जब वह ट्रक के पास गए तो उसमें से बदबू आ रही थी और जब उन्होंने अंदर देखा तो उनका बेटा केशव मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सुचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अमल में लाई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *