Saturday , 25 July 2026

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की तोशखाना मामले में हुई गिरफ्तारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान पर तोशाखाना मामले में कार्रवाई की गयी है। स मामले में उन पर सत्ता में रहने के दौरान महंगे सरकारी उपहार बेचकर मुनाफा कमाने का आरोप है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र अदालत के अतिरिक्त न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने इमरान खान पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि जुर्माना नहीं देने पर उन्हें और छह महीने तक जेल में रखा जाएगा।

इमरान खान के खिलाफ कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा ?

जस्टिस हुमायूं दिलावर ने अपने फैसले में कहा, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष के खिलाफ संपत्ति की गलत घोषणा करने के आरोप साबित हुए हैं। अदालत के फैसले के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से 70 वर्षीय खान को लाहौर में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में सजा सुनाये जाने के बाद 5 साल के अयोग्य ठहरा दिया गया है। इसका मतलब है कि इमरान खान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *