इंटरनेशनल बॉर्डर पर अब भी रुक-रुक कर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है। वहीं कई इलाकों में सीजफायर तोड़ने पर भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीमा पर पाकिस्तान ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल की 35 चौकियों को निशाना बनाया है। शुक्रवार 19 जनवरी की रात पाकिस्तान की ओर से अरनिया, सुचेतगढ़, आरएस पुरा, पर्गवाल, कानाचक और अखनूर के घरखाल इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने सांबा, आरएसपुरा और हीरानगर सेक्टर पर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। सीमा पार शकरगढ़ और सियालकोट इलाके में आठ पाकिस्तानी नागरिक और रेंजर्स मारे गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
