Saturday , 25 July 2026

कथक के ‘सरताज’ पद्म विभूषण बिरजू महाराज ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन

नेशनल डेस्क- देश के मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बतादें, पद्म विभूषण से सम्मानित  पंडित बिरजू महाराज ने दिल्ली स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए महाराज जी के निधन की सूचना दी है। लखनऊ घराने से तालुक रखने वाले बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। उन्हें लोग सम्मान से पंडित जी या महाराज जी कहते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंताक्षरी खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत
पारिवार वालों के मुताबिक, पंडित बिरजू महाराज रात करीब 12:00 बजे तक अपने नाती पोतों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे। अंताक्षरी खेलते-खेलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पंडित बिरजू महाराज को कुछ दिनों पहले किडनी की बीमारी का पता चला था। वह डायलिसिस पर चले गए थे लेकिन कल अचानक रात में उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताते हुये इसे एक युग का अंत बताया है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “महान पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। यह भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान में एक गहरा शून्य छोड़ देता है। वे कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अद्वितीय योगदान देकर एक प्रतीक बन गये। देकर एक प्रतीक बन गये। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

Read More Stories:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताते हुये कहा कि, उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *