उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज सुबह 11 बजे कार्यवाही हुई, तो वहीं, विरोधी दल के नेता ने महंगाई पर चर्चा की मांग की और सपा के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू किया। इसी के साथ हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बसपा ने भी महंगाई पर नियम 311 के तहत चर्चा की मांग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन, सरकार ने चर्चा से इनकार कर दिया। इससे बसपा के सदस्य सदन से बाहर निकल गए। बसपा ने कहा कि सपा के सदस्यों के हंगामा के चलते सदन स्थगित किया गया। इससे चर्चा नहीं हो पाई। सरकार भी चर्चा नहीं करना चाहती। लिहाजा सपा के हंगामे से सरकार को मदद मिली है।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए नेता प्रतिपक्ष
कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि महंगाई से हर तबका परेशान है। खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल, चीनी, बिजली सबके दाम बढ़े, केवल जान लेना सस्ता किया है। हम लोग महंगाई पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई नहीं है। महंगाई इतनी है कि लोग मर रहे हैं। दाल महंगी हो गई। सीमेंट, मोरंग, बालू, ईंट महंगा है। यह सरकार महंगाई से जनता को मारने की तैयारी है।
Read More Stories:
- पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,178 नए मामले आए सामने, 440 लोगों की मौत
- सावधान! फर्जी कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट
सरकार चर्चा से भागे नही
इसके बाद कांग्रेस के विधानमंडल दल नेता ने भी कहा कि – मानसून सत्र का दूसरा दिन है, महंगाई के हालात कैसे है सब जानते हैं। कांग्रेस ने कल भी प्रर्दशन किया और आज भी किया। नियम 56 में हमने अध्यक्ष से मांग की कि इस पर चर्चा हो लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहली बार इसे कार्य सूची में 78 नंबर पर रखा। हमने सदन में अनुरोध किया लेकिन हमारी मांग स्वीकार नहीं हुई। हम चाहते है सरकार चर्चा से भागे नही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
