छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से चौंका देने वाला मामल सामने आया है जहां पर, 7 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की हैरतअंगेज घटना सामने आई है। आरोप है कि इस मामले को परिवार के ही 6 नाबालिग युवकों ने अंजाम दिया। वहीं, पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि, उन्होंने फ़ोन पर देखकर यह सीखा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस का कहना है कि, खेल-खेल में ही बच्चों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेढ़ महीने से गैंगरेप की वारदात को दे रहे थे अंजाम
मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर घर के 7 से 13 वर्ष के 6 बच्चों ने डेढ़ महीने से गैंगरेप की घटना को अंजाम दे रहे थे। इस के चलते बच्ची की तबियत खराब हो गई तथा उसके पेट में दर्द होने लगा। परिवार के किसी शख्स को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। वही इसके चलते बच्ची के बड़े भाई ने परिवार तथा पड़ोस के बच्चों को उसकी बहन से दुष्कर्म की योजना बनाने की बात सुनी तो इस पर उसे शक हुआ तथा उसने घरवालों को इसकी खबर दी।
Read More Stories:
घरवालों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। तत्काल ही बच्ची मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तथा पुलिस को इस घटना की खबर दी गई। वही पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
