मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के राजगढ़ से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर, कोतवाली थाना क्षेत्र के राणाप्रताप मार्ग पर रहने वाली नाबालिग किशोरी ने छापीहेड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल में कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
थानाप्रभारी के अनुसार, राणाप्रताप मार्ग निवासी किशोरी ने बताया कि, ग्राम धुंआखेड़ी थाना छापीहेड़ा निवासी रोशन पुत्र कन्हैयालाल ने 28 फरवरी 2018 से 20 अप्रैल 2022 की अवधि में शादी करने की बात कहते हुए कई बार गलत काम किया, अब वह शादी करने की मना करने लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 376(3), 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर तलाश शुरु की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
