हरियाणा डेस्क: हरियाणा के करनाल के एक रिजोट्स में एक पीएचडी पास दुल्हन कोमल के फेरे पैसे-फॉरच्युनर की डिमांड पूरी न होने के कारण बीच में रुक गए। दूल्हा नसीब और उनके परिजन इस बात को बिल्कुल गलत बता रहे हैं और पुलिस के सामने फेरों के लिए सुबह 8 बजे तैयार हो जाते हैं। मौके पर लड़की पक्ष के लोगों ने जवाब मांगते हुए कहा कि, रात 2-3 बजे फेरे होने तक तो अब तक बार-बार बुलाने पर क्यों नहीं आए। पुलिस को देखकर फेरे कर रहे हो, बाद में कुछ भी कर सकते हो।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिश्ता तय होने पर नहीं थी कोई भी डिमांड
जींद निवासी नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है। लड़की भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। दोनों सरकारी नौकरी पर हैं। कोमल के पिता NDRI में कार्यरत है। बेटी को उन्हीं ने पाल पोस कर बड़ा किया है। पालन-पोषण के बाद पढ़ाई-लिखाई के बाद अब शादी करनाल में कर रहे थे। मूल रूप से लड़की वाले यूपी के रहने वाले हैं। जब रिश्ता तय हुआ तो किसी भी प्रकार की कोई डिमांड नहीं रखी गई। समय पर फेरे न होने के बाद कोमल को बार-बार दौरा पड़ रहा है।

लड़के वालों ने फेर पर आने से कर दिया मना
लड़की के पिता ने बताया कि, बारात के आने के बाद लग्न की रस्म होती है। उसमें होने वाले समधी को अंगूठी और दूल्हे को चैन पहनाई। जब वो लग्न की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां से उठे तो तुरंत लड़के ने चैन गले से खिंचकर फेंक दी। हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करने लगे तो सामने आया कि लड़के के बहनोई व दूसरे भाई की चैन होनी चाहिए। हमने दो दिन तक देने के लिए प्रार्थना की। वो मना करते हुए गाली-गलोच करने लग गए और फेरों पर आने से मना कर दिया। 20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड की गई।

गाड़ी की मांग कर राहा था दुल्हा
पिता ने कहा कि, मेरी बेटी एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी है। जॉब करती है। जब किसी की बेटी को ऐसे छोड़ दे तो कोई बाप क्या करे। मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में मना-मनाई चली। जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया है। लड़की की मां ने कहा कि, उसने लड़का पक्ष के लोगों के पांव पकड़े। कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। उनका जमाई भी गाड़ी की मांग कर रहा था। दुल्हे का जीजा दिल्ली पुलिस में है। वो आकर कह रहा है कि आपने फारच्युनर कहा था। अब क्यों मुकर रहे हो।
READ MORE STORIES
जर्मनी के सांसद ने मंत्री अनिल विज से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस बताया कि, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। लड़की व लड़के वाले पक्ष को सुना। लड़की पक्ष गाड़ी, पैसे व गहनों की मांग करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं लड़का पक्ष ने बताया कि दहेज लेने से मना किया। उन्होंने चैन उतारकर दी थी कि 10 दिन बाद दे देना। ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
