नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटा गुरुग्राम गुरुवार को दिवाली के दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां घर में घुसकर एक ही परिवार के 6 लोगों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के घर पर आपसी रंजिश यह हमला हुआ। फायरिंग में 6 लोगों को गोली लगी। 21 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि, 5 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुग्राम के मानेसर इलाके के कासन गांव में रात करीब साढ़े आठ बजे इस हमले को अंजाम दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि, उस वक्त पूर्व सरपंच का परिवार दिवाली पूजन कर रहा था। तभी हमलावरों ने परिवार पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि, एक गोली पालतू कुत्ते को भी लगी है। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। हमले में घायल लोगों में एक 8 साल बच्चा भी घायल हुआ है, उसको भी हाथ में एक गोली लगी है। परिजनों का कहना है कि, ये हमला रिंकू नाम के युवक ने कराया है क्योंकि, उनसे परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
परिजनों ने कैमरे के बिना बताया कि, साल 2007 में होली के दिन रिंकू के परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए रिंकू ने उनके परिवार पर फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में 21 साल के विकास राघव युवक को 15 से 20 गोलियां लगी हैं, जिसकी मौत हो गई जबकि परिवार के 5 सदस्यों को किसी को 2 गोलियां तो किसी को तीन गोलियां लगी हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
Read More Stories:
जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, साल 2007 में हुई हत्या का बदला लेने के लिए अब से पहले भी रिंकू इसी परिवार को सदस्यों पर तीन बार जानलेवा हमला करा चुका है। लेकिन, इस बार रिंकू कामयाब हो गया और पूरे परिवार पर ही जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
