Monday , 27 July 2026

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राज मुझे जबरदस्ती किस करने लगे और फिर…

बॉलीवुड डेस्क: पोर्नोग्राफी मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्लिन का आरोप है कि राज ने उन पर सेक्शुअल असॉल्ट किया था और वह किसी तरह बच गईं। शर्लिन अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा चुकी हैं। एक वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि, मार्च में क्राइम ब्रांच को बयान देने सबसे पहले वह ही गई थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिना बताए राज पहुंचे थे शर्लिन के घर

रिपोर्ट के मुताबिक, शर्लिन ने अपनी शिकायत में खुलासा किया था कि 2019 में राज कुंद्रा ने उनके बिजनस मैनेजर को एक प्रपोजल डिसकस करने के लिए बुलाया था। शर्लिन का दावा है, 27 मार्च 2019 को बिजनस मीटिंग के बाद राज बिना बताए उनके घर आ गए। शर्लिन ने आरोप लगाया कि उनके मना करने के बाद भी राज उन्हें किस करने लगे। शर्लिन ने कहा कि, वह शादीशुदा आदमी के साथ इन्वॉल्व नहीं होना चाहतीं न ही बिजनस को प्लैजर के साथ मिक्स करना चाहती हैं। इस पर राज ने उनसे कहा कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और घर पर वह ज्यादातर स्ट्रेस में रहते हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *