Thursday , 29 October 2026

देश के इस राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट, सामने आए 33 नए मामले

नेशनल डेस्क- कोरोना के मामले देशभर में बढ़ते ही जा रहे है। इसी बीच तमिलनाडु में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के 33 नए मामले आने से हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ये मामले सामने आए हैं। इसके साथ, राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे पहले गुरुवार से पहले केवल एक मामले का पता चला था। स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा, “हमें पुष्टि मिली है कि 33 और लोगों में नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता चला है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं
स्वास्थ्य सचिव के साथ प्रेस को संबोधित करते हुए, सुब्रमण्यम ने कहा कि, 33 मामलों में से 26 मरीज चेन्नई में, चार मदुरै में, दो तिरुवनमलाई में और एक सलेम में पाया गया है। सुब्रमण्यम ने कहा कि, सभी मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि, संदिग्ध मामले काफी समय से निगरानी में थे। मंत्री ने बताया कि, उनमें से कुछ जल्द ही निगेटिव आ सकते हैं और उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *