Monday , 27 July 2026

शर्मनाक: अपने निजी आवास पर अवैध रूप से गर्भपात कराती थी नर्स, ऐसे हुआ पर्दाफाश

हरियाणा डेस्क:  फरीदाबाद में स्वास्थ विभाग की टीम ने सुबह होते ही एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें स्वास्थ विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए और रंगे हाथ स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक सरकारी नर्स को अपने निजी आवास में अवैध रूप से गर्भपात करते हुए धर दबोचा है। इतना नहीं आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में सरकारी दवाइयों का जखीरा और गर्भपात करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारी मात्रा में औजार बरामद किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डिप्टी सिविल सर्जन को मिली थी ये शिकायत

छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देने वाले डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरीश आर्य की मानें तो, सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन विनय गुप्ता को शिकायत मिल रही थी कि, एक महिला स्वास्थ्य की कर्मचारी जो कि स्टाफ नर्स के पद पर पन्हेरा खुर्द पीएचसी सेंटर में तैनात है। वह अपने घर सेक्टर- 8 में अवैध रूप से गर्भपात कराती है।

आरोपी महिला को किया डॉक्टर के हवाले

जिसकी सूचना के बाद सिविल सर्जन विनय गुप्ता ने एक टीम का गठन किया। फिलहाल स्वास्थ्य की टीम ने गर्भपात करने वाले औजारों और दवाइयों को सील कर पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जिसके खिलाफ एमटीपी एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *