हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लॉक डाउन की अवधि बढ़ाये जाने पर अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में एक सप्ताह के लिए महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा घोषित कर दिया गया है। इसके नियम जो पहला लॉक डाउन था उसमें कुछ और जोड़कर ये जारी रहेगा। 11 आदमियों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। शादी व संस्कार में केवल 11 लोगों के ही जाने की अनुमति होगी। कोई जुलुस, कोई बारात इसमें निकालने नहीं दी जाएगी। और भी सख्त कानून इसके लिए बनाए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीपीएल परिवारों के कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान 5 हजार रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाने को लेकर विज ने कहा कि बीपीएल परिवारों का इस दौरान काम काज भी बंद हो जाता है, और कोविड में उनको घर में आइसोलेशन में भी रहना पड़ता है। जिससे उनको कठिनाई आ रही थी इसलिए उनको 5 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
महामारी से हमें मिलजुल कर लड़ना है
चंडीगढ़ पीजीआई को 3 एमटी ऑक्सीजन दिए जाने पर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर द्वारा हरियाणा सरकार का आभार जताए जाने पर विज ने कहा कि ये महामारी है और ये हमें मिलजुलकर लड़नी है, एक दूसरे का सहयोग करके लड़नी है। हम तो पहले दिन से ही सहयोग कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में बड़ी संख्या में दिल्ली के मरीज इलाज करवा रहे हैं। हम कोई भेद भाव नहीं कर रहे सबका इलाज कर रहे हैं। ये महामारी है इसमें सबको सबकी मदद करनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
