हरियाणा डेस्क: कहते हैं ना.. मुसीबत किसी को बता कर नहीं आती, वो बस आ जाती है.. इसमें किसी का कोई कसूर नहीं होता। ऐसा ही मामला बीते रविवार पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी के टिक्कर ताल में सामने आया। दरअसल, यहां जेट स्कूटर राइट के दौरान, जेट स्कूटर के पीछे लगे सोफे में 5 बच्चों को बिठाया गया था। जैसे ही स्कूटर झील के बीचों- बीच पहुंचा, तो सोफा पलट गया। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद वॉटर स्पोर्ट्स करवाने वाली टीम ने देरी ना करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन बच्चों के अभिभावकों ने टीम पर ये आरोप लगाना शुरू कर दिया कि, बच्चों की सेफ्टी के साथ खिलवाड़ किया गया। लेकिन आप खुद देख लें कि, सभी बच्चों को लाइफ जैकेट्स पहनाई गई थी। जिससे वे बिल्कुल सुरक्षित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
पूरे सुरक्षा मानकों के साथ लोगों को पानी में उतारा जाता है
लेकिन ये हरकोई जानता है कि, MG SKY ADVENTURES जोकि ये वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटीज करवाता है, वह पूरे सुरक्षा मानकों के साथ लोगों को पानी में उतारता है। लोगों की सुरक्षा का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है। इतना ही नहीं लोगों को भी लाइफ सैक्योरिटी जैकेट्स पहनाकर ही पानी में उतारा जाता है और टूरिस्ट्स से भी ये अनुरोध किया जाता है कि, पानी के अंदर इन जैकेट्स को ना उतारा जाए।
सेफ्टी की अनदेखी की बात करना बिल्कुल भी उचित नहीं
तो वहीं बच्चों के अभिभावकों का उनके लिए चिंतित होना स्वभाविक हैं, लेकिन MG SKY ADVENUTURES की टीम ने बच्चों को तुरंत पानी से बाहर बाहर निकाल लिया था बिना द्रेरी किए। क्योंकि टूरिस्ट की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है। ऐसे में सेफ्टी की अनदेखी की बात करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

ये कहना है MG SKY ADVENUTURES के इंचार्ज गौरव गर्ग का..
MG SKY ADVENUTURES के इंचार्ज गौरव गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये साफ- साफ कहा है कि, सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं हुई है। MG SKY ADVENUTURES की टीम के सभी सदस्य काफी अनुभवी हैं। आगे कहा कि, वॉटर सपोर्ट्स एक्टीविटीज के दौरान जो भी जैकेट इस्तेमाल की जाती हैं वह 8 घंटे तक इंसान को पानी में डूबने नहीं दे सकती और वह जैकेट गर्वमेंट ऑफ इंडिया द्वारा सर्टिफाइड एजेंसी से खरीदी गई है। सभी को उनके वजन और वेट के हिसाब से जैकेट्स दी जाती हैं। तो वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि, टूरिस्ट छोटे बच्चों को अपने रिस्क पर पानी के अंदर ले जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से सख्त मना की जाती है। बच्चों के डूबने की कोई संभावना ही नहीं थी और ना ही हम ऐसा कभी होने देते।

‘MG SKY ADVENTURES किसी को भी लाइफ जैकेट के बिना राइड नहीं करने देता’
गौरव गर्ग ने कहा कि, जैट स्कूटर के पीछे लगी सोफा राइड पलटी जरूर थी लेकिन ये वॉटर स्पोर्ट्स का एक नचुरल प्रोसेस है। हम आपको बता दें, कि जो लोग गोवा, मुंबई या समुद्री इलाकों में वॉटर एडवेंटर स्पोर्टस करते होगें, उन्हें ये अच्छी तरह से मालूम होगा कि किस तरह से बंपर राइड को समुद्र के अंदर पलटाया जाता है और लोग इस खूब इंजॉय भी करते हैं। वॉटर स्पोरेट्स के अंदर सबसे जरूरी होता है लाइफ जैकेट और MG SKY ADVENTURES किसी को भी लाइफ जैकेट के बिना राइड नहीं करने देता। ये भी बता कि, ये बच्चे एक दिन पहले यानि की शनिवार को राइड करके गए थे। इस दौरान उन्होंने खूब आनंद बटोरा था। यही कारण था कि ये बच्चे दोबारा राइड करने आए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि, MG SKY ADVENTURES पूरे सुरक्षा मानकों के साथ लोगों को पानी में उतारता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
