हरियाणा में बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली। हरियाणा में अगले पांच दिनों तर मौसम खराब रहेगा। यानी प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाण में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश की आशंका जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रदेश के जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिले भी शामिल हैं। यदि बारिश होती है इन जिलों के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 20 जुलाई को राज्य के कई क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण हरियाणा में आने वाले सात दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़-पंचकूला में सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंदा-बांदी भी हो रही है।
इन क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना
उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। तो दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में भी गरज-चमक और बारिश होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
