Sunday , 26 July 2026

मजीठिया को आज मोहाली अदालत में पेश करेगी विजिलेंस, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी

मोहाली, 26 जून: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार रात मजीठिया के वकीलों ने अदालत की अनुमति से उनसे लगभग एक घंटे तक मुलाकात की। विजिलेंस मामले की हर स्तर पर कड़ी जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मजीठिया के वकील और पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि मजीठिया विजिलेंस की हिरासत में स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान बता रही है, जबकि मजीठिया पर जो मामला दर्ज किया गया है वह आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। कलेर ने यह भी आरोप लगाया कि जिस रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज हुआ है, उसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं है और केस राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा है।

विजिलेंस के अनुसार, मजीठिया ने 540 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति बनाई है, जिसमें उनके बैंक खातों में 161 करोड़ रुपए, विदेशी कंपनियों से 141 करोड़ रुपए का लेनदेन और कंपनी के वित्तीय विवरणों में 236 करोड़ रुपए की अनजान राशि शामिल है। उनके घर से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *