Friday , 30 October 2026

यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

रोहतक, 14 मई : हरियाणा रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में  हड़कम्प मच गया।  रोहतक जिले के गांव कंसाला के पास रोहतक-सोनीपत रोड के नजदीक जैसे ही बस पहुंची उसमे अचानक आग लग गई। बस चालक ने बस के इंजन के पास आग लगी देखी तो उसने कुछ दुरी पर बस रोक कर सभी बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।  सोनीपत बस डिपो की HR69-9946 जो  सोनीपत से रोहतक आ रही थी। रोडवेज की बस चालक प्रदीप की सूझबूझ से हादसा टला। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। आग इतनी जबरजस्त थी देखते ही देखते बस पूरी तरह से धूं धूं कर जल उठी। आग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने  काबू पाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *