Tuesday , 3 November 2026

NIA की खालिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 19 भगोड़े आतंकवादियों की जब्त होगी संपत्तियां

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त करने के बाद अब 19 अन्य भगोड़े आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन आतंकियों की भारत व अन्य देशों की संपत्तियों को जब्त की जाएगी। यह भगोड़े आतंकी यूके, यूएस, कनाडा और दुबई में रह रहे हैं। इन आतंकियों के तहत यूएपीए के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि यह आतंकी विदेशों में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कौन-कौन है भगोड़े आतंकियों की लिस्ट में?

एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में छिपे परमजीत सिंह पम्मा, पाकिस्तान में वाधवा सिंह बब्बर उर्फ चाचा, ब्रिटेन में कुलवंत सिंह मुथरा, अमेरिका में जय धालीवाल, ब्रिटेन में सुखपाल सिंह, अमेरिका में हरप्रीत सिंह उर्फ राणा सिंह, ब्रिटेन में सरबजीत सिंह बेन्नूर, कुलवंत सिंह उर्फ कांता के नाम हैं। इसके अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हरजाप सिंह उर्फ जप्पी सिंह, पाकिस्तान के लाहौर में रणजीत सिंह नीटा, तो ब्रिटेन के गुरुमीत सिंह उर्फ बग्गा उर्फ बाबा, गुरप्रीत सिंह उर्फ बाघी, दुबई में जसमीत सिंह हकीमजादा, ऑस्ट्रेलिया में गुरजंत सिंह ढिल्लों, यूरोप और कनाडा में रहने वाले लखबीर सिंह रोडे, अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे अमरदीप सिंह पूरेवाल, कनाडा में जतिंदर सिंह ग्रेवाल, ब्रिटेन में दुपिंदर जीत, न्यूयार्क में एस हिम्मत सिंह के भी नाम इन भगोड़ों की लिस्ट में है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *