पुलिसकर्मी को दर्शनों के लिए आई महिला के साथ छेड़खानी करनी पड़ी महंगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!13 April 2019
पंचकूला :माता मनसा देवी मंदिर में पुलिसकर्मी की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक पुलिस कर्मी की पिटाई करते साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर्मी को सरेआम पीटते यह युवक महिला से छेड़छाड़ करने की बात वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं। आरोप है कि माता मनसा देवी मंदिर में एक पुलिस कर्मी ने दर्शनों के लिए आई एक महिला से छेड़खानी की जोकि उसे काफी महंगी पड़ी। घटना रात की है। महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर दो युवकों ने सरेआम पुलिस वाले पर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी। भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मी की पिटाई की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया।
पुलिस कर्मी की इस हरकत ने खाकी को एक बार फिर दागदार कर दिया हैं। और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम नागरिक कहाँ जाए।
प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
