बिहार डेस्क- बिहार के गया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना शेरघाटी थाना अंतर्गत नीमा गांव की है। शनिवार की रात दहेज लोभियों ने 21वर्षीय पम्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। उक्त आरोप मृतका पम्मी के पिता इंद्रदेव पासवान का। मृतका के पिता के द्वारा इस मामले में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसएचओ को लिखित फर्द बयान दिया गया है। फर्द बयान में दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दहेज ना देने के कारण कर डाली हत्या
शेरघाटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा है। एसआई अयोध्या ने रविवार को बताया कि, मृतका के पिता के द्वारा दहेज हत्या के आरोप में पति रुपश पासवान, ससुर राजकुमार पासवान, सास कौशल्या देवी, ननद बबीता कुमारी, बड़े जेठ उमेश पासवान एवं पिंटू पासवान को आरोपी बनाया गया है। सूचक ने बताया कि रविवार की सुबह मोबाइल के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है। सूचना पाकर वें अपने स्वजनों के साथ नीमा गांव पहुंचे।
Read More Stories:
स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल
गांव पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि, उनकी बेटी मृत पड़ी हुई है। गले में रस्सी के निशान से काला निशान बना हुआ है। इससे संदेह हुआ कि, रस्सी के द्वारा गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। शेरघाटी पुलिस ने बताया कि, इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका पम्मी की दादी एवं फुआ नीमा गांव पहुंची। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फुआ कहती है कि चार दिन पहले ही उसकी अपनी भतीजी से फोन पर बात हुई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
