हरियाणा डेस्क: कोरोना के खौफ के बीच रोहतक से एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड फायरिंग हुई। इस दौरान तकरीबन 20 राउंड तक गोलियां चली। तो वहीं फायरिंग के वक्त पूर्व सरपंच व परिवार घर पर ही सो रहे थे। घर की दीवारों पर गोली के निशान दिखे। लेकिन गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान घर के किसी भी सदस्य को गोली नहीं लगी।
गांव के ही युवकों पर फायरिंग करने का आरोप
मौके से करीब आधा दर्जन गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। तो वहीं, गांव के ही युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। बता दें, कुल्फी पहलवान 2014 में लाखनमाजरा के सरपंच थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
