लुधियाना, 2 अगस्त। लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में हथियारों से लैस बाप बेटे ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ितों को काफी चोटें आई हैं। हमले की पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ़ दिखाई दे रहा कि कैसे दो लोग बेखौफ दिनदिहाड़े दो युवकों को पीटते जा रहे हैं। दोनों हमलावरों के हाथों में हथियार भी सीसीटीवी में साफ़ दिखाई दे रहें है जिससे उन्होंने पीड़ित युवकों को बुरी तरह से पीटा। आस पास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए पीट रहे दो युवकों को बचाया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान पीड़ित पंकज भारद्वाज ने बताया कि रोजाना की तरह अपनी दुकान को खोलने के लिए सुबह आया था तो कुछ हथियारबंद नौजवानों ने आकर हमला कर दिया कहा कि इस प्रति पुलिस को कंप्लेंट लिखाई गई है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई।
यहाँ सोचने वाली बात यह की कैसे कोई किसी पर जान लेवा हमला कर सकता है। बात कोई भी हो लेकिन कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी तरह से ठीक नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
