उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक फैशन डिज़ाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का नाम आयुषी दीक्षित है। वारदात के वक्त फ्लैट में युवती की मां भी मौजूद थी। आयुषी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यह वारदात नंद ग्राम इलाके के राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी में हुई। मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है। सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है।
डॉक्टरों ने युवती को किया मृत घोषित
सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है। आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी। 25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई। जोरदार आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा। सभी ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
Read More Stories:
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
सुसाइड नोट में लिखा है कि, नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं। मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी। इसके अलावा सुसाइड नोट में पिता का जिक्र करते हुए लिखा है ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
