Saturday , 12 September 2026

राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर नवजोत सिंह सिदधू ने कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ ये ट्वीट

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बीच नवजोत सिंह सिद्दू का बड़ा बयान सामने आया है। अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस को हर समय समर्थन देने की बात कही है। सिद्धू ने शनिवार को कहा कि, वह हर समय पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे, चाहे वह किसी भी पद पर हों या नहीं।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया

दरअसल, सिद्धू ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट किया, ”गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे। पद रहे या नहीं रहे…राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। सभी नकारात्मक ताकतें भले मुझे हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के हर औंस से पंजाब को जीत मिलेगी, पंजाबियत (सार्वभौम भाईचारा) और हर पंजाबी की जीत होगी।’

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *